फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बीएसएफ कैंप में महिला कांस्टेबल कमरे में फंदे से लटकी मिली, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jun 2026 03:39 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में एक महिला कांस्टेबल अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मृत पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के फ्रंटियर मुख्यालय में एक महिला कांस्टेबल अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की पहचान कांस्टेबल बिश्नु प्रिया रॉय के रूप में हुई है। वह 25 मई से चल रहे तीन महीने के लैब असिस्टेंट कोर्स में प्रशिक्षण ले रही थीं और जम्मू के बाहरी इलाके पलौरा स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय के कमांड अस्पताल परिसर में आवंटित आवास में रह रही थीं।

अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबल को उनके कमरे में छत के पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने इन्क्वायरी  की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें