दोमाना थाना अंतर्गत नागबनी इलाके में ससुरालियों ने मंगलवार की रात अपनी बहू को बेरहमी के साथ सिर्फ इसलिए पीट डाला क्योंकि 17 साल में उससे कोई औलाद नहीं हुई। ससुराल के लोगों ने महिला को घर में आयोजन के बहाने बुलाया था।
आयोजन खत्म होते ही विवाद शुरू हो गया और महिला की पिटाई कर दी। महिला के पेट में गंभीर जख्म हो गए हैं। पुलिस ने जीएमसी में मेडिकल कराकर पति, सास-ससुर सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मीरां साहिब निवासी महिला की शादी 17 साल पहले नागबनी के युवक के साथ हुई। साल गुजरने के बाद जब कोई औलाद नहीं हुई तो परिवार में चिंता बढ़ गई।