फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर जोन के परीक्षा परिणाम में सुधार, पिछले वर्ष से 12 फीसदी ज्यादा बच्चे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विंटर जोन के सोमवार को आए दसवीं के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में सुधार हुआ, लेकिन समर जोन के मुकाबले परिणाम प्रतिशत पांच कम रहा। समर जोन की 10वीं कक्षा का परिणाम 72 फीसदी रहा था, जबकि विंटर जोन का परिणाम 65.56 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विषय का पास प्रतिशत भी समर जोन से कम है। ए1 ग्रेड में परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या समर जोन के मुकाबले काफी कम है। समर जोन में 3465 छात्रों ने ए1 ग्रेड में परीक्षा पास की थी, जबकि विंटर जोन में सिर्फ 396 छात्र ही ए1 ग्रेड में पास हो सके, जबकि 4191 छात्र ग्रेड बी2 और सी1 में सफल हुुए हैं। समर जोन में 53 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी, जबकि विंटर जोन में 24 हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे।
जम्मू संभाग के विंटर जोन के स्कूलों में अध्यापकों की कमी बड़ी समस्या है। बोर्ड के परिणामों में सफलता का फीसद कम होना इस बात की पुष्टि भी कर रहा है। 10वीं में 8179 छात्र असफल रहे हैं, जो चिंता का विषय है। समर जोन में 72 प्रतिशत लड़कियां, जबकि 68 प्रतिशत लड़के सफल हुए थे, जबकि विंटर जोन में 64.25 प्रतिशत लड़के और 68.98 प्रतिशत लड़कियां सफल रही हैं। हालांकि, पिछले वर्ष विंटर जोन के दसवीं कक्षा का परिणाम 50.64 प्रतिशत था, जो इस वर्ष बढ़कर 63.38 प्रतिशत हुआ है, यानी की छात्रों की सफलता दर में 12.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

दिव्यांग छात्रों का भी रहा शानदार प्रदर्शन
दिव्यांग छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन रहा है। चार छात्रों ने सामान्य छात्रों से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसमें अथर अमिन 347, हीना इकबाल 426, मोहम्मद इमरान भट्ट 464 और महक जान ने 350 अंक हासिल किए। इन छात्रों ने शारीरिक और कोविड की चुनौती के बीच अपनी मेहनत के बल पर सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें