फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महानपुर कॉलेज में एनएसएस शीतकालीन शिविर शुरू

विज्ञापन
महानपुर डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में एनएसएस इकाई की ओर से शीतकालीन शिविर की शुरूआत हो चुकी है। बुधवार से शुरू हुए शिविर में युवा स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा प्रधान करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। जिसका समापन 11 फरवरी को किया जाएगा।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील गुप्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को समाज हित में काम करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस अधिकारी डॉ. रूपाली जसरोटिया की देखरेख और कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सप्ताह भर चलने वाले शिविर में फिजिकल डायरेक्टर डॉ. जोगबिंदर सिंह सूदन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को समाज कल्याण के कार्य करने के लिए इस तरह के शिविरों और कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत के गायन के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, स्वयंसेवकों की ओर से एक नृत्य प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों में शामिल मोनिका, नितिका और वंशिका ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया। इस मौके पर डॉ. सपना, डॉ. निशु और डॉ. अंजू बाला सहित अन्य संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें