धर्मनगर कटड़ा अब वाई-फाई इंटरनेट सुविधा से लैस होगी। बीएसएनएल ने इसके लिए ट्रायल भी कर लिया है। यदि यह सुविधा पूरी तरह से सुचारु हो जाएगी तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भटकने की जरूरत नहीं होगी।
दरअसल, जम्मू कश्मीर में दूसरे राज्यों के प्रीपेड सिमकार्ड नहीं चलने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
भक्तों की इस असुविधा को देखते हुए बीएसएनएल ने पूरे धर्मनगरी में वाई-फाई सेवा देने का फैसला किया, ताकि उनकी दिक्कतों को दूर किया जा सके।