त्योहारी सीजन में शिक्षकों को पिछले र्कई महीने का वेतन न मिलने के अलावा पिक एंड चूस तबादला नीति, महंगाई भत्ता जारी न होने और अन्य मांगों को लेकर जेएंडके यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन के झंडे तले शिक्षक मंगलवार 21 अक्तूबर से शिक्षा निदेशालय में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
इस संबंध में एसोसिएशन के संभागीय प्रधान हरि सिंह, महासचिव राजीव कुमार, जुल्फिकार अली मलिक, प्रदीप सिंह, शांति सरूप और जिला प्रधान डा. शशि पाल सिंह, मोहम्मद निसार, चमेल सिंह आदि ने जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, पुंछ, राजोरी, रियासी और किश्तवाड़ का दौरा कर शिक्षकों को भूख हड़ताल में शामिल होने की अपील की।
हरि सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले एक साल से पिक एंड चूज तबादला नीति से ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होती जा रही है और उन्होंने मांग की की पिछले एक साल में हुए तबादलों की जांच की जाए। उन्होंने शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, महंगाई भत्ते की दो लंबित किश्तें जारी करने आदि मांगें भी दर्शाईं।