उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के कार्याकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी और भाजपा से राज्य की जनता को बताने को कहा कि नई सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तारीख की घोषणा में किस वजह से देरी हो रही है।
उमर ने सोशल साइटस ट्विटर पर कहा कि, 'क्या पीडीपी या भाजपा में से कोई जम्मू कश्मीर की जनता को बताएगी कि शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा अभी क्यों नहीं की जा सकती। क्यों देरी है।'
Would anyone from the PDP or BJP care to inform the people of J&K why the date for the oath taking can't be announced now? What's the delay?— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 26, 2016
गौरतलब है कि शनिवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ और भाजपा की तरफ से मनोनीत किए गए उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन पत्र सौंपा।