फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गेहूं खरीद मंडी में नहीं पहुंच रही फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा में गेहूं खरीद मंडी खुली तो है लेकिन किसान निजी व्यापारियों को ही अपनी फसल बेच रहे हैं। इसका कारण उन्हें व्यापारियों की ओर से अच्छे दाम मिलना है।
विज्ञापन

किसान सोम राज, ब्रिज लाल और संदीप सिंह ने कहा कि गेहूं खरीद मंडी में फसल को साफ कर लिया जाता है। वहीं 50 रुपये क्विंटल के हिसाब से खर्च लिया जाता है। इसको लेकर किसान खेत से ही फसल व्यापारी को बेच देते हैं। व्यापारी 2400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसान को दे रहे हैं। वही दाम मंडी में मिल रहा है।इसी वजह से किसान अपनी फसल को खेत से ही व्यापारी को बेच रहे हैं। किसानों के अनुसार मंडियों का किसानों को कोई लाभ नहीं है। गत वर्ष भी मंडी में गेहूं नहीं पहुंचा था। किसानों ने अपनी फसल निजी व्यापारियों को ही बेची थी।
.............
सांबा जिले में एक मंडी की योजना है ताकि निजी व्यापारी किसानों को मनमर्जी का दाम न दें। मंडी में फिक्स दाम हैं, इसलिए अगर किसान को अच्छे दाम मिलें तो अच्छी बात है। हमारा काम किसानों को उचित दाम दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मदन गोपाल सिंह जिला मुख्य कृषि अधिकारी सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें