ज्यौड़ियां। बीती रात नशे में धुत डंपर ड्राइवर ने बिजली के ढांचे को नुकसान पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार डंपर रात के लगभग 9:30 बजे अखनूर की तरफ से ज्यौड़ियां में दाखिल हुआ तो नशे में घुत्त ड्राइवर ने गलती से जैक उठा दियाए जिससे डंपर की जद में हाईटेंशन तारें आ गईं। तारें इस कदर डंपर के साथ उलझ गईं कि तकरीबन 500 मीटर तक खिंचती रहीं और खंभों को धराशायी करती रही। बिजली के लगभग 14 खंभे टूट गए और तारें अस्त व्यस्त हो गईं।
लोगों ने डंपर ड्राइवर निक्का राम निवासी चक्कभगवाना को पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर बिजली विभाग के जेई साहिल वर्मा ने लिखित में पुलिस चौकी ज्यौड़ियां में रिपोर्ट दर्ज कराई। विधायक मोहन भगवत ने रात को ही फोन पर बिजली विभाग के उच्च अधिकारीयों से संपर्क किया और क्षतिग्रस्त ढांचे को ठीक करने के निर्देश दिए। सुबह से ही एईई प्रशोतम शर्मा अपने कर्मचारियों सहित क्षतिग्रस्त ढांचे को ठीक करने के लिए मशक्कत कर रहे है। देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई है।