फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक व एसडीएम ने जली गेहूं फसल का मौका देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। विधायक प्रो. गारू राम भगत व एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने रविवार को अलग-अलग गांव का दौरा कर आग लगने से गेहूं की फसलों के पहुंचे नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत दीवानगढ़ में पहुंचे विधायक व एसडीएम शनिवार को लगी आग से पंचायत के तीन गांव के किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है और उनकी लगभग 50 एकड़ के करीब गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो होने पर जानकारी प्राप्त की। किसानों ने मांग करते हुए कहा फसल को नुकसान पहुंचा है उन्हें उचित मुआवजा दया जाए। इसके साथ ही विधायक व एसडीएम के साथ कोरोटाना बस्ती, टांडा, ममका व किरपिंड का दौरा किया किया और किसानों को विश्वास दिलाया कि उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा। विधायक ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है और क्षेत्र के काफी संख्या में किसान प्रभावित हुए हैं।विधायक ने इस मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए की बिजली की जर्जर तारों को बदला जाए ताकि इस तरह की घटनाएं न घटै। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह जल्द से जल्द नुकसान किसानों के हुए नुक्सान की सूची बनाए। एसडीएम आरएस पूरा अनुराधा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने तहसीलदार व राजस्व विभाग के कर्मीयों को साथ लाकर नुकसान संबंधी जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर समाधान किया जा सके। इस दौरान उन्होनें गुजरो के जले कुल्ले देखे ओर शीघ्र राहत मुहैया कराए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें