फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कर क्या रहीं हैं : उमर

Wed, 13 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : PTI
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दिल्ली दौरे की आलोचना की है। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों की गोलियों से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


महबूबा दिल्ली में खुद को बढ़ावा देने के दौरे पर जुटी हुईं हैं। मुख्यमंत्री कर क्या रहीं हैं?’ उल्लेखनीय है कि चार अप्रैल को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद महबूबा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य मंत्रियों के साथ बैठकें कर रहीं हैं।

उमर ने लिखा, ‘यह वही लोग हैं, जो एक साल पहले घाटी में कोई घटना होने पर वहां पहुंच घड़ियाली आंसू बहाते थे।’ हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन लोगों की मौत पर उमर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। 
विज्ञापन
3 people died as a result of firing by security forces & what does the J&K CM do? She continues her self-promoting tour of Delhi. #Handwara — Omar Abdullah (@abdullah_omar) April 13, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें