गुलमर्ग के अलावा साधना टॉप, राजधान पास, मच्छिल, गुरेज़, जोजिला समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। श्रीनगर समेत घाटी के अन्य मैदानी इलाकों और जम्मू संभाग के कई इलाकों में हल्की बारिश से बूंदाबांदी हुई।
जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार तीन मार्च को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। उधर, वीरवार को जम्मू संभाग के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई वहीं, श्रीनगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
गुलमर्ग के अलावा साधना टॉप, राजधान पास, मच्छिल, गुरेज़, जोजिला समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी रही। वहीं, श्रीनगर समेत घाटी के अन्य मैदानी इलाकों और जम्मू संभाग के कई इलाकों में हल्की बारिश से बूंदाबांदी हुई है।
गत 24 घंटों में सुबह साढ़े आठ बजे तक श्रीनगर में 2.9 एमएम बारिश, पहलगाम में 9.2 एमएम, कुपवाड़ा में 4.9 एमएम और गुलमर्ग में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम के करवट लेने से श्रीनगर में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई है।