फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में 26 तक खराब रहेगा मौसम, बारिश और भूस्खलन की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 26 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। विशेष रूप से 21 से 23 जुलाई के बीच तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 20 जुलाई तक पूरे क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 21 से 23 जुलाई तक मानसून के अधिक सक्रिय होने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ी इलाकों व दर्रों में पत्थर गिर सकता है। नदियों, नालों और स्थानीय नालों के जलस्तर में भी वृद्धि की आशंका है। निचले इलाकों खासकर जम्मू-कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में जलभराव हो सकता है।
अधिकारियों ने किसानों से कहा है कि बारिश से पहले 18 से 20 जुलाई के बीच बागों में छिड़काव का कार्य पूरा कर लें। आने वाले दिनों में प्राधिकारी और आपदा प्रबंधन इकाइयां हाई अलर्ट पर रहेंगी। क्योंकि क्षेत्र में भारी मानसूनी गतिविधि की एक और लहर आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें