फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ठंडी हवाओं से सुकून, बादलों ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में तीन दिन से मौसम सुहावना बना है। शनिवार दोपहर तक धूप खिलने के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। बादलों के बीच ठंडी हवाओं ने तपिश से सुकून दिया। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर के कारण सेहत पर भी असर पड़ रहा है। दो दिन से दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास है, जबकि पिछले सालों के मुकाबले अप्रैल के आखिर में पारा 39 से 41 डिग्री तक रहा है।
विज्ञापन

सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को हल्के बादलों के बीच धूप खिली, लेकिन तपिश का अधिक अहसास नहीं हुआ। शाम को अचानक तेज हवाओं के साथ काली घटाएं छा गईं। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान हो जाएंगे, लेकिन रात तक इंतजार रहा। सुहावने मौसम का बाजार पर भी सकारात्मक प्रभाव रहा। त्योहारों की छुट्टियों में लोगों ने मौसम का पूरा मजा लिया। बाग-ए-बाहु में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसी तरह पार्कों में भी आवाजाही रही। तवी किनारे स्थित महाराजा हरि सिंह पार्क भी लोगों से खचाखच भरा रहा। सुहावने मौसम के बीच संडे मार्केट भी खिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें