दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में मुठभेड़ के दौरान ढेर किए गए आतंकियों की फोन पर हुई आखिरी बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। आतंकियाें के इस कथित ऑडियो में सुरक्षा बलाें द्वारा घिरा आतंकी अपने हैंडलर से हुई बातचीत में अपनी घबराहट बयान कर रहा है।
हैंडलर उसे डटकर मुकाबला करने को प्रेरित करता है। हालांकि, सुरक्षा बलों ने इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल हुए 5 मिनट 20 सेकेंड के इस ऑडियो में आकिब अपने चीफ से कहता सुनाई दे रहा है कि हम फंस चुके हैं, भागने का कोई मौका नहीं है।
अजान के शुरू होते ही सुरक्षा बल फायरिंग शुरू कर देंगे। आतंकी चीफ उसे दिलासा देते हुए कह रहा है, हिम्मत से काम लो। अगर शहादत का मौका भी होगा तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अगर निकल पाए तो वो भी कामयाबी है, अगर शहीद हुए तो वो भी कामयाबी है।