फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस व गर्मी से बेहाल होते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। भीषण गर्मी व लू से लोग हाय तौबा कर रहे हैं। रात को भी लोग उमस व गर्मी से बेहाल होते रहे। मंगलवार की बनिस्बत बुधवार को दो डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने पर बुधवार को पूरे दिन लोग गर्मी से हाय तौबा करते रहे। 40 डिग्री सेल्सियस पारे ने पूरा दिन लोगों को घरों में ही दुबके रहने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

बाजारों, सड़कों व गलियों में सुबह ग्यारह बजे के बाद सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। सुबह तापमान 37 डिग्री तक रहने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, मगर ग्यारह बजे के बाद फिर से तापमान बढ़ता गया। दूसरी ओर तापमान में बढ़ोतरी का असर किसानों पर भी दिखा। इससे धान रोपाई में जुटे किसानों को मजबूरन रोपाई छोड़कर पेड़ के नीचे या घरों में बैठने पर मजबूर कर दिया। संवाद
बिजली कटौती से लोगों में रोष
विजयपुर। क्षेत्र में कुछ दिन से बिजली की कटौती जारी है। इस कारण लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है। क्षेत्र के देशराज, हेमराज, जोगिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, दलजीत कुमार आदि ने बताया कि विभाग ने कुछ दिन पहले शेड्यूल कट लगाया था। उसके बावजूद भी कटौती हो रही है। इस कारण हर वर्ग परेशानियों से जूझ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि एक तो मच्छर की भरमार है। दूसरे बिजली कटौती के कारण बच्चे, बुजुर्ग बेहाल हैं। इस संबंध में विभाग के एक्सईएन को कई बार अवगत कराया गया है। उसके बावजूद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि विजयपुर को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कटौती बहुत कम हो रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के एक्ईएन बोला भंडारी ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण लाइन ट्रिप कर जाती है, जिस कारण कटौती हो रही है। फिर भी हमारे मुलाजिम दिन रात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें