घगवाल की पंचायत नारण मे आयूष विभाग की दबाईयां देते डीडीसी की सदस्य व स्थानीय सरपंच
- फोटो : SAMBA
घगवाल। आयुष विभाग की ओर से पंचायत नारण के खबारा गांव खवारा में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां बांटी गईं। इस मौके डीडीसी सदस्य आशा रानी मौजूद थीं। शिविर में तकरीबन 145 लोगों ने लाभ उठाया। इस मौके पर सहायक जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम जमवाल, आयुष विभाग की तरफ से सुपरवाइजर फार्मासिस्ट राजकुमार शर्मा, सरपंच गीतांजलि शर्मा, पंच तरसेम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद