जम्मू। भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार सुबह जम्मू व आसपास हल्की बारिश हो सकती है। धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 25 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है।
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि शुक्रवार को तेज धूप निकली। शाम पांच बजे के बाद मौसम में बदलाव आया जिससे तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो