फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लगातार बारिश से राजोरी-पुंछ में शीतलहर थन्नामंडी के स्कूलों में कर दी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़कों पर फिसलन, जलभराव व भूस्खलन का खतरा, यात्रा से बचने की सलाह
विज्ञापन

- 10 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से राजोरी-पुंछ समेत पूरे पीर पंजाल क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। अचानक मौसम बदलने से क्षेत्र में शीतलहर चल रही है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते बुधवार और वीरवार को हुई भारी बारिश के चलते एहतियातन थन्नामंडी शिक्षा जोन के सभी स्कूलों में शुक्रवार सुबह ही छुट्टी कर दी गई। कई स्थानों पर जलभराव, सड़कों पर फिसलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इससे आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। कालाकोट के एडीसी डॉ. मोहम्मद तनवीर के अनुसार 10 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा टालने और विशेष रूप से भूस्खलन संभावित पहाड़ी क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। बिजली, स्वास्थ्य और सड़क विभाग को मुस्तैद रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति या मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रतिकूल मौसम के बावजूद एलओसी के पास स्थित नौशेरा ब्लॉक जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का काम युद्ध स्तर पर जारी है। विभागों की ओर से इस क्षेत्र में सड़कों, पुलियों और विशेष रूप से सुरक्षात्मक बंकरों का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों और स्कूलों में बंकर बनने से गोलाबारी के दौरान जान-माल के नुकसान का डर खत्म हो गया है। ये विकास कार्य न केवल सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं बल्कि कठिन मौसम में भी कनेक्टिविटी बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उधर, राजोरी के पहाड़ी इलाकों बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल आदि के पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें