राजोरी। क्षेत्र में रविवार को फिर दिन में कई बार हल्की बूंदाबांदी होती रही। शाम को करीब साढ़े पांच बजे के बाद राजोरी शहर और आसपास के इलाकों में तेज़ बारिश शुरू हो गई।
बारिश के बाद आंधी तूफान से राजोरी शहर और अन्य इलाकों में बिजली के दर्जनों खंभे गिर गए और तारें टूट जाने से बिजली गुल हो गई। उधर, ज़िले के पहाड़ी इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर कभी तेज़ बारिश और कभी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। पहाड़ी इलाकों जैसे बुधल, कोटरंका, थन्नामंडी दरहाल आदि तहसीलों के ऊंचे पहाड़ों पर ओले गिरने और कहीं कहीं बर्फबारी भी हुई। पहाड़ी इलाकों में भी तेज़ आंधी चलने से बिजली गुल है। देर शाम तक तेज़ हवाएं चलने और बारिश का सिलसिला लगातार जारी था।