फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी के किनारे रहने वालों को प्रशासन ने किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन भारी बारिश की संभावनाओं के बाद प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम विभाग की तरफ से पर्वतीय क्षेत्रों और जम्मू के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने तवी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन

जारी निर्देशों में डीसी राकेश मिन्हास की तरफ से कहा गया कि लोग मौसम की चेतावनियों को नजरअंदाज न करें। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद तवी नदी के किनारों में पानी का स्तर बढ़ने की संभावना बन सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले परिवारों के लिए विषम स्थिति पैदा हो सकती है। अगस्त में हुई बारिश के बाद तवी नदी के किनारे वाले जवाहर कॉलोनी,गुज्जर नगर सहित निक्की तवी,बेलीचराना, क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई थी और कई भवन क्षतिग्रस्त हुए थे। पीरखो निवासी लकी मेहता ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से भारी बारिश की संभावनाओं को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें