जम्मू। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में खाली रह गई सीटों के लिए आवेदन आगामी 10 अक्तूबर तक किया जा सकता है। डायरेक्टरेट ऑफ कॉलेजेज के अनुसार यह इंटिग्रेटेड बीए/बीएड कोर्स का प्रारंभिक चरण है। इसके लिए प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा।
असिस्टेंट रजिस्ट्रार एकेडमिक्स के अनुसार प्रवेश फॉर्म भरने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.clujammu.in पर जाया जा सकता है। मेरिट सूची अभ्यर्थी के नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी)-2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
यह भी साफ किया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी क्लस्टर यूनिवर्सिटी, जम्मू के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल http://clujammu.ac.in पर जाकर ली जा सकती है। एडमिशन के लिए काउंसिलिंग का आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा। यह काउंसिलिंग आने वाली 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन यानी जीसीओई में प्रारंभ होगी।
मोबाइल डिवाइस सिक्योरिटी पर हैकाथन आज
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी जम्मू में सोमवार को मोबाइल डिवाइस एंड एप सिक्योरिटी पर एक हैकाथन आयोजित किय जाएगा। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी प्रस्तुत रसगोत्रा के अनुसार यह इस हैकाथन में कई स्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। ब्यूरो