फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरेज में बादल फटने से सड़कें क्षतिग्रस्त, गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी के जादिगे तुलैल इलाके में शुक्रवार शाम बादल फटने से दहशत फैल गई। सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अचानक बादल फटने और भारी मात्रा में पानी गिरने से मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया। तुलैल क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। निवासियों को आवागमन और आवश्यक सेवाओं के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान ने इस सुदूर क्षेत्र को गहरा झटका दिया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस घटना ने दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आपातकालीन सेवाओं को बाधित किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संपर्क बहाल करने के लिए त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें