फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अचानक बढ़ा तवी नदी में पानी, नौ लोग फंसे, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडदान करने गए थे आठ नेपाली नागरिक, नदी से रेत निकालता घोड़े वाला भी फंसा था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार सुबह अचानक जम्मू में तवी नदी का जलस्तर बढ़ गया। नेपाल के आठ नागरिकों समेत एक घोड़े वाला नदी के बीच फंस गए। इन्हें पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया। बचाए गए नेपाली नागरिक भगवती नगर चौथे पुल के नजदीक नदी में पिंडदान करने गए थे। घोड़े वाला गुज्जर नगर पुल के नजदीक तवी से रेत निकाल रहा था।

जम्मू के छन्नी में रह रहे धर्मेश के पिता परदेसी का दस दिन पहले निधन हो गया था। धर्मेश के बेटे राहुल ने बताया कि वे लोग सुबह वेयर हाउस की तरफ से नदी में दादाजी के पिंडदान करने के लिए गए थे। तब पानी बहुत कम था। पिता के साथ हम कुल आठ लोग थे। तभी अचानक नदी का पानी का स्तर बढ़ने लगा। वे लोग बचने के लिए नदी में ही एक ऊंचे स्थान पर पहुंच गए, लेकिन दोनों तरफ पानी बढ़ गया। बाद में पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग हमें बचाने के लिए पहुंच गए। वेयर हाउस की नेहरू मार्केट पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इन लोगों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के खटीकां तालाब के रहने वाले अर्जुन बुधवार सुबह गुज्जर नगर की तरफ तवी से रेत निकालने के लिए गए थे। वह घोड़े पर रेत लाद ही रहे थे कि अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। उन्हें भी एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें