फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी की खूबसूरती और प्रतिभा दिखाने के लिए कश्मीरी में बनाएं फिल्में : फारूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी-कन्नड़ फिल्म ''हरमुख'' के प्रीमियर पर पहुंचे नेकां प्रमुख
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि घाटी की खूबसूरती और स्थानीय प्रतिभा को दिखाने के लिए और अधिक फिल्म निर्माता कश्मीरी भाषा में फिल्में बनाएंगे। वह बुधवार को यहां पहली कश्मीरी-कन्नड़ फिल्म ''हरमुख'' के प्रीमियर के मौके पर पहुंचे थे। फारूक ने कहा, फिल्म में कलाकारों ने बहुत अच्छा अभिनय किया है। उम्मीद है कि वे कश्मीरी भाषा में और अधिक फिल्में बनाएंगे।
विज्ञापन

नेकां प्रमुख ने कहा, फिल्में कश्मीरी भाषा में बनाई जानी चाहिए और फिर व्यापक दर्शकों तक पहुंचने के लिए अन्य भाषाओं में डब की जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे निर्माता और निर्देशक अच्छी फिल्में बनाएं। इससे स्थानीय अभिनेताओं को यहां से ब्रेक मिलेगा और वे अन्य हिस्सों में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें