फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश में मुसीबत ओवरफ्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
- 22.2 एमएम बरसे बादलों से रोकी शहर की रफ्तार, सड़कों पर जलभराव, यातायात प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मानसून के साथ बुधवार सुबह व शाम जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के प्रबंधों की पोल खोल दी। शहर में 22.2 मिलीमीटर (एमएम) बारिश से ड्रेनेज सिस्टम और अन्य व प्रबंध हांफ गए। गांधीनगर, डोगरा चौक, कैनाल रोड, जानीपुर, तालाब तिल्लो, बक्शी नगर और वेव मॉल सहित अन्य इलाकों की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं।
स्थिति यह रही कि कई स्थानों पर पानी दो से तीन फुट तक भर गया। जल निकासी नहीं होने से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में खड़ी गाड़ियां पानी में आधी डूबी नजर आईं। भारी बारिश के चलते शहर के मुख्य चौराहों और पॉश कॉलोनियों में बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिला जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर आंशिक रूप से यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी रुक-रुककर बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


-
तवी नदी का बढ़ा जलस्तर
बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी किनारे क्षेत्रों और तवी रिवर फ्रंट पर एहतियात बरती गई। जलस्तर बढ़ने से बिक्रम चौक स्थित महाकाल शक्तिपीठ के पास चल रहे तटबंध निर्माण कार्य हिस्सों तक पानी पहुंच गया, जिसके चलते कार्य प्रभावित नजर आया। तवी रिवर फ्रंट सहित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

-

तवी रिवर फ्रंट पर तीर्थयात्रियों के
लिए लगाया स्वागत बोर्ड उखड़ा
अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए तवी रिवर फ्रंट पर लगाया गया फ्लैक्स बोर्ड भी तेज हवा और बारिश से उखड़ गया। तवी रिवर फ्रंट पर पंजीकरण केंद्रों और परिसर में जलभराव होने से तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बोर्ड को हटाते हुए पानी की निकासी के प्रबंध किए।
विज्ञापन



जिन सड़कों और स्थानों पर पानी जमा होने की सूचना मिली वहां तत्काल कर्मचारियों और मशीनरी को भेजकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया गया। - डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें