फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव ने खोली निगम की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
- त्रिकुटा नगर, गांधी नगर, कैनाल रोड और पुराने बस स्टैंड में हुआ जलभराव
विज्ञापन

- नगर निगम ने मानसून से पहले नाले-नालियों की सफाई का किया था दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में बीते बुधवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक रुक-रुक कर जारी रही। बीच-बीच में तेज बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि इस राहत के साथ नगर निगम के मानसून पूर्व तैयारियों के दावे भी पानी में बहते नजर आए।
रातभर हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। इसमें शहर के त्रिकुटा नगर, गांधी नगर, फ्लाईओवर, कैनाल रोड व पुराने बस स्टैंड सहित अन्य इलाकों की सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को दिक्कतोंं का सामना करना पड़ा। शहर के अन्य हिस्सों में स्थित अस्पताल और बाजार के आसपास भी जलनिकासी व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी तंत्र को दुरुस्त करने के दावे किए गए थे। इसके लिए दो जेसीबी, दो पोकलैंड मशीनों और सात टिप्पर सहित सैकड़ों संविदा कर्मी काम कर रहे थे। बावजूद इसके बुधवार रात मानसून की पहली बारिश ने निगम के दावों पर सवाल खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालों की सफाई प्रभावी ढंग से हुई होती तो मुख्य सड़कों पर इस तरह जलभराव की स्थिति नहीं बनती।
विज्ञापन

-
विद्युत आपूर्ति भी रही बाधित
बारिश का असर विद्युत आपूर्ति सेवा पर भी देखने को मिला। लगभग पूरे शहर में देर रात से लेकर सुबह तक बिजली की आंखमिचौली जारी रही। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जबकि निर्माणाधीन सड़कों पर कीचड़ से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
-
बुधवार रात हुई बारिश से जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति सेवा प्रभावित हुई थी। वीरवार सुबह तक सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई।
- अरशद रेशी, मुख्य अभियंता, जेकेपीसीएल
-
नालों के सफाई का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष बचे कार्यों को इसी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। फिर कहीं जलभराव की स्थिति नहीं होगी।
- डॉ. देवांश यादव, आयुक्त नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें