फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में गर्मी ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, पहली बार मई में रात का पारा 32.4 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- संभाग के कठुआ जिले में भी सीजन की अब तक सबसे गर्म रही बुधवार की रात
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गर्मी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मैदानी इलाकों में दिन के साथ अब रातें भी तप रही हैं। जम्मू में बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री चढ़कर पहली बार 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 25 मई 2013 और 20 मई 1988 को न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कठुआ में भी 33.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ सीजन की सबसे गर्म रात बीती। इन इलाकों में रातभर गर्म हवाएं चलती रहीं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में वीरवार को बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से खास राहत नहीं मिल पाई। सांबा में भी प्रचंड गर्मी ने जनजीवन प्रभावित है।
जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर तक गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित था। शाम को हल्के बादलों के साथ हवाएं चलीं, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 26.6, बटोत में 24.1, कटड़ा में 37.8 और भद्रवाह में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में बीते दिन बदले मौसम का असर दूसरे दिन भी रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 27.3, पहलगाम में 21.8 और गुलमर्ग में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मई से 2 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले सात दिन तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू और गर्म मौसम का प्रभाव जारी रहेगा। 31 मई से 2 जून तक कुछ हिस्सों में बारिश से हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन 3 से 4 जून को कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में दोबारा गर्म मौसम के आसार हैं। दोपहर के समय बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों को सीधी धूप न लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें