फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संभाग के पांच जिलों में भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से छह अगस्त तक कई हिस्सों में 100 से 200 मिलीमीटर तक हो सकती है बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संभाग के पांच जिलों में आज से 6 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने इन जिलों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें जम्मू, रियासी, उधमपुर, सांबा, कठुआ में 100 से 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहेगा। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा लगातार बाधित हो रही है।
विज्ञापन

जम्मू में रविवार को मौसम साफ रहा। आर्द्रता का प्रतिशत 76 तक रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिली। दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.9 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.2, बटोत में 28.1, कटड़ा में 31.2 और भद्रवाह में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में सुबह कुछ घंटे कटड़ा-सांझीछत पर चाॅपर चला, लेकिन उसके बाद धुंध के कारण बंद रहा। कश्मीर में तपिश बढ़ी है। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से चढ़कर 31.4 और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.0 और गुलमर्ग में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें