फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू से ज्यादा श्रीनगर का पारा, उसम कर रही बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग में आज भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जम्मू में निरंतर रात को हो रही बारिश के बाद दिन में मौसम साफ रह रहा है। श्रीनगर का दिन का पारा लगातार जम्मू से ऊपर चल रहा है। उमस हावी है।
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। कटड़ा में सोमवार की रात भूस्खलन के कारण मंगलवार को वैष्णो देवी में हिमकोटि मार्ग और बैटरी कार सेवा को बंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, बुधवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा। जम्मू में सोमवार देर रात और तड़के तेज बारिश हुई। यहां 24 घंटे में आसमान से 34.6 मिलीमीटर पानी बरसा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 32.2 और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.7, बटोत में 27.6, कटड़ा में 27.9 और भद्रवाह में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान जम्मू से चढ़कर सामान्य से 3.4 ऊपर 33.3 और न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.0 और गुलमर्ग में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें