फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में गोलाबारी से प्रभावित 22 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे राहुल गांधी : कर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने मंगलवार को राजोेरी जिले का दाैरा किया। उन्होंने एक प्रेसवार्ता में कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित 22 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे। कर्रा ने बताया कि हमने सूची बनाकर राहुल गांधी को भेजी थी और अब उन्होंने इन बच्चों की शिक्षा का सारा खर्च उठाने का निर्णय लिया है। नेकां-कांग्रेस के बीच दूरियां पैदा होने की बात पर कर्रा ने कहा कि कोई दूरियां नहीं आईं हैं। हमने नेकां को बाहर से सपोर्ट किया था और वह सपोर्ट आज भी है। कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में नेकां-कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार बनी थी तो हमने इसमें कोई मंत्रालय नहीं लिया था, क्योंकि कांग्रेस शुरू से ही यह स्टैंड रहा है कि जब तक जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें