फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 16 मई तक फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 16 मई तक एक बार फिर मौसम बदलेगा और प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन

शनिवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। भद्रवाह और गुलमर्ग के अलावा और कहीं बारिश नहीं हुई। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में 30, श्रीनगर में 24.1, पहलगाम में 20.1, गुलमर्ग में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें