फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल में अतिरिक्त ट्राइएज की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीडी अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए ट्राइएज की सुविधा के अलावा प्रशासन ने अब गांधीनगर अस्पताल के ओल्ड ब्लॉक में भी ट्राइएज की अतिरिक्त सुविधा दी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर की तरफ से जारी आदेश के तहत कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती होने से पहले ट्राइएज अस्पतालों में जाएं, ताकि उन्हें विभिन्न अस्पतालों में कोविड बेड व मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। सीडी अस्पताल और गांधीनगर के अस्पताल के ओल्ड ब्लॉक में बनाए गए ट्राइएज केंद्रों से ही कोविड मरीजों की स्वास्थ्य जांच के बाद ही कोविड समर्पित अस्पतालों में भर्ती किया जाएगा। जम्मू में इस समय कोविड समर्पित अस्पतालों में जीएमसी जम्मू लेवल एक, सीडी अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, एमसीएच गांधीनगर, गवर्नमेंट साइकाइट्री अस्पताल, गवर्नमेंट गांधीनगर अस्पताल, राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल, कोट भलवाल उप जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल बिश्नाह शामिल हैं। गांधीनगर अस्पताल के ओल्ड ब्लॉक में अतिरिक्त ट्राइएज सुविधा की देखरेख अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट करेंगे। वहीं जीएमसी की प्रिंसिपल डॉक्टरों की टीम को यहां पर मनोनीत करेंगी। इसी तरह जम्मू के अलावा अन्य नौ जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी अपने संबंधित जीएमसी या जिला अस्पतालों में ट्राइएज सुविधा तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि टर्शरी केयर अस्पतालों में कोई भी गैर जरूरी मरीज को रेफर न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें