फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों ठंड बढ़ी

विज्ञापन
कस्बे के बाजार में शाम पड़ते ही लोग आग जलाकर जारी शीतलहर से राहत पाते हुए
विज्ञापन
आरएस पुरा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते बढ़ी ठंड से लोग कांप रहे हैं। उपजिले में दो दिन से शीत लहर के चलते कई स्थानों पर नुक्कड़ों पर लोगों को अलाव जला शीतलहर से राहत पाते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनोहर लाल का कहना है कि पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्र में बारिश के चलते इस समय शीतलहर से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। धूंध व कोहरा पड़ने से किसानों द्वारा खेती में लगाई बरसीन पर भी इसका काफी प्रभाव देखा जा रहा है। कस्बे के बाजार में अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते हुए दिखे ज्योति शर्मा ने कहा कि शाम होते ही बाजार सूना हो जाता है। लोग घरों में दुबक जाते हैं। यह सब सर्दी में बढ़ोतरी के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार शीत लहर जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें