फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बसंतर दरिया को प्रदूषित किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। कैली मंडी के सरपंच लब्लु संबयाल ने बताया कि कस्बे में स्थापित निजी कारखानों की गंदगी को बसंतर दरिया में फेंकी जा रही है। इससे दरिया पानी प्रदूषित हो रहा है। गत वर्ष किसानों के पशुओं की दरिया का पानी पीने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों की शिकायत पर एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था। जो गंदगी बसंतर में फेंक रहे थे। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। सरपंच ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मिलीभगत से कारखाना प्रबंधन गंदगी को बंसतर दरिया में फेंक रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कारखाना प्रबंधन ने बसंतर दरिया में गंदगी फेंकी तो वह लोग सड़क पर आ जाएंगे। वहीं इसकी शिकायत एलजी से भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें