फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बुधवार तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर के अधिकतर जिले शीत लहर की चपेट में हैं। कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ की परत जम जाने से पाइपों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बर्फबारी के बाद प्रदेश के कई जिलों में उच्च, मध्यम और निम्न स्तर के खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को न जाने की हिदायत दी गई है। संभावित जिलों में आपात टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन 11 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग, अफरवत, पीर की गली, कुपवाड़ा, राजदान आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। प्रशासन ने बांदीपोरा जिला के पर्वतीय क्षेत्रों में उच्च श्रेणी (ओरेंज अलर्ट) खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी है, जबकि पुंछ, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, गांदरबल और कारगिल जिला में मध्यम (येलो) और रामबन, अनंतनाग, कुलगाम, बारामुला और लेह जिला में निम्न (येलो) खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी अगले चौबीस घंटे तक दी गई है।
जम्मू में छाया रहा स्मॉग
जम्मू में बुधवार को स्मॉग छाया रहा। रुक-रुक कर हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 9.4, बटोत में 10.1, कटड़ा में 19.7 और भद्रवाह में 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला कठुआ, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़ आदि क्षेत्रों में दिनभर घने बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश हुई (बुधवार शाम 5 बजे तक)
बनिहाल 32.2 (मिलीमीटर)
बटोत 18.2
गुलमर्ग 17.2
पहलगाम 15.0
श्रीनगर 15.2
भद्रवाह 10.1
कटड़ा 2.4
जम्मू 0.8
न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 4.8 (डिग्री सेल्सियस)
लेह माइनस 3.1
गुलमर्ग माइनस 2.0
पहलगाम 0.4
श्रीनगर 2.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें