फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से पूरे शहर में गुल रही बिजली

विज्ञापन
शहर में शाम के समय आसमान में छाये काले बादल।
विज्ञापन
जम्मू। आंधी के कारण शहर में घंटों बिजली गुल रही है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तेज गर्जना से बिजली चमकी और तेज हवाएं शुरू हो गईं। पेड़ों की टहनियां टूटकर तारों पर गिर गईं, इसके बाद शहर में बिजली बाधित हो गई। कहीं-कहीं पर खंभे भी गिरे। साथ ही कुछ जगहों पर फीडर भी जल गए।
विज्ञापन

जैसे ही शहर में बिजली गुल हुई तो कर्मचारी समस्या का निदान करने में जुट गए। तेज हवाओं के कारण कामकाज काफी प्रभावित हुआ। इस कारण लोगों को शाम का समय अंधेरे में ही व्यतीत करना पड़ा। आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान पुराना शहर, बठिंडी, नरवाल, छन्नी हिम्मत, कुंजवानी में हुआ। यहां पर जगह-जगह फीडर जल गए। इसके अलावा सिदद्ड़ा और आसपास इलाकों में खंभे गिर गए। मुट्ठी, पलौड़ा में बिजली के तार टूट गए। यहां काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं तेज हवा के कारण तारों के आपस में टकराने से फीडर जल गए। पीडीडी विभाग के अनुसार अभी तक चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की सेवाएं ली हैं। जिन जगहों में परेशानी आई है। यहां पर स्टाफ को भेज दिया है।
विज्ञापन

----------
तेज हवा के कारण बिजली गुल रही है। समस्या का निदान किया जा रहा है। आंधी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी।
-पीडी सिंह, एक्सएईन, पीडीडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें