फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे जमा करने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। हरियाणा के रहने वाले चार लोगों पर इस धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है। आरोप है कि इन लोगों ने स्वर्ण भाव गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में पैसा जमा करने के नाम पर लोगों को चूना लगाया। कहा कि पैसे जमा कराने के 15 दिन बाद ही काफी कमाई होगी। लगभग दो करोड़ रुपये जमा करने के बाद इन लोगों ने कंपनी बंद कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों में कैथल निवासी बलविंदर कुमार, सुशील कुमार, दीपक और संदीप कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 2017 में इन लोगों ने जम्मू में स्वर्ण भाव गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली। बहुत से होटलों में सेमिनार और कार्यक्रम कर लोगों को अपने साथ जोड़ा। कहा कि कंपनी में पैसा लगाने के बाद काफी आय होगी। क्राइम ब्रांच के पास पांपोर के रहने वाले यूनिस खान, श्रीनगर के असरार अहमद, पुंछ के अयाज अहमद, नौशेरा के मुश्ताक अहमद ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि अक्तूबर 2017 में यह लोग कंपनी लेकर आए थे। लोगों को कंपनी में पैसे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कहा कि 15 दिन में ही पैसे आने लगेंगे। यदि लोग अपने साथ कुछ और लोगों को जोड़ेंगे, तो इसका अलग से लाभ मिलेगा। वह लोग इनकी बातों में आ गए और डेढ़ करोड़ रुपये जमा करा दिए। पहले तो कुछ समय पैसे आने लगे। कुछ ही समय के बाद पैसे आने बंद हो गए। वह लोग आरोपी बलविंदर कुमार के पास हरियाणा पहुंचे और पैसों के बारे पूछा। इस पर बलविंदर ने कहा कि कंपनी को काफी नुकसान हो गया है। वह जल्द ही पैसा लौटा देंगे। कुछ समय बाद पीड़ितों को छह चेक दिए गए। जब यह चेक कैश करने के लिए बैंक में लगाए गए, तो खाते में पैसे ही नहीं मिले। क्राइम ब्रांच ने शिकायत मिलने के बाद शुरुआती जांच की। इसमें पता चला कि इन लोगों ने इसी तरह से 2 करोड़ रुपये इकट्ठे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें