फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश बढ़ी, घाटी में तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के साथ कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रभाव बढ़ा है। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री चढ़कर 32 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। हालांकि रात में राहत कायम है। जम्मू संभाग के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 8 जून तक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पिछले लगभग तीन हफ्ते से दिन के पारे के 40 डिग्री के ऊपर रहने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। दोपहर के समय शहर की अधिकांश सड़कें सूनी पड़ी हैं। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री चढ़कर 41.0 और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 30.3, बटोत में 30.7, कटड़ा में 36.6 और भद्रवाह में सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री चढ़कर 32.5 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 8.1 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.4 तथा न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें