फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 17 मार्च तक जारी रहेगा मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला

Mon, 15 Mar 2021 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रविवार को कश्मीर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। जम्मू में हल्की बूंदाबांदी र्हुई और फिर मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन


जम्मू में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। धूप भी खिली, लेकिन सुबह दस बजे मौसम ने करवट बदली और आसमान पर बादल छा गए। दोपहर को हल्की बूंदा बांदी हुई और फिर मौसम साफ हो गया। वहीं कश्मीर संभाग की बात करें तो वहां पर कई जिलों में अच्छी खासी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें- मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में 1.2 मिलीमीटर, कुपवाड़ा में 5.8 एमएम, पहलगाम में 1.7 एमएम, गुलमर्ग में 3.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं जम्मू में अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमन 13.4, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.3 और न्यूनतम 5.8, पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.8 और न्यूनतम 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर के र्कई जिलों में बारिश के आसार हैं। जम्मू संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें