फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने मां वैष्णो के दरबार में लगाई हाजिरी, प्रदेश में शांति की कामना की

Mon, 15 Mar 2021 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
माता वैष्णो धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाकर प्रदेश में शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। जानकारी के अनुसार उपराज्यपाल रविवार सुबह साढ़े दस बजे हेलिकॉप्टर से हेलिपैड पहुंचे और इसके बाद मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति के लिए कामना की। बाद में वह हेलिकॉप्टर से ही लौट गए। इस मौके पर श्री वैष्णो माता श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें