फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आज बारिश के आसार, कश्मीर में तपिश, पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अक्तूबर में इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 1 से 3 अक्तूबर तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मानसून के लंबा खींचने से सर्दी के जल्दी दस्तक देने की उम्मीद है। इस बीच कश्मीर के अधिकांश जिलों में तपिश बढ़ी है, यहां दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। जम्मू संभाग के कई जिलों में रात्रि का तापमान सामान्य से 7 से 8 ग्रिी तक ऊपर चला गया है।
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार की शुरुआत काली घटाओं के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि आसमान से पानी बरसने लगेगा। लेकिन हवाओं के साथ बादल भी छट गए। जम्मू में दिन का तापमान 32.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 30.2, बटोत में 26.2, कटड़ा में 29.4 और भद्रवाह में 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 30.5, पहलगाम में 25.8 और गुलमर्ग में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें