फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बदलने लगे मौसम के मिजाज

Sat, 05 Sep 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तो हलकी गर्मी महसूस की जा रही है लेकिन रात के समय अब हलकी गुलाबी ठंड महसूस की जाने लगी है। वहीं मौसम में इस बदलाव से पर्यटन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि पर्यटन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


 श्रीनगर शहर समेत घाटी के लगभग सभी पर्यटन स्थलों पर इस बार काफी गर्मी पड़ी जिसके कारण पर्यटन पर भी आखिरी के दिनों में प्रभाव पड़ा। पर्यटन से जुड़े लोगों की मानें तो गर्मी ज्यादा होने के कारण पर्यटक भी कम कश्मीर आए।

अल्ताफ हुसैन एक टूर ऑपरेटर के अनुसार पर्यटक गर्मी से बचने के लिए कश्मीर जैसी जगह का रुख करते हैं लेकिन जब इस बार कश्मीर में भी गर्मी ज्यादा पड़ी तो पर्यटकों ने बाकी अन्य जगहों का रुख करना शुरू कर दिया जिसके चलते पर्यटन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


अब घाटी में मौसम बदलना शुरू हो गया है। गर्मी भी काफी कम हो गई है। भले ही दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब हो लेकिन धूप में तपिश उतनी नहीं। रात के समय तो अब हलकी ठंड महसूस होने लगी है।

शनिवार की बात करें तो श्रीनगर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में इस बदलाव से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी उम्मीद जागी है। उन्हें उम्मीद है कि अब पर्यटक इस सुहाने मौसम का लुत्फ  उठाने घाटी का रुख करेंगे।

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर करती है और यहां की अर्थव्यवस्था पर भी पर्यटन का सीधा प्रभाव पड़ता है इसलिए स्थानीय हमेशा यही आस लगाए बैठते हैं कि पर्यटन सीजन अच्छा गुजरे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें