फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में मौसम बदला, आंधी तूफान से बिजली ढ़ांचे को नुकसान

Fri, 21 Apr 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बार‌िश - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में शुक्रवार को बदले मौसम से कई हिस्सों में बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। कठुआ में आंधी तूफान से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचने से कई इलाकों में घंटों बिजली ठप रही। श्रीनगर और घाटी के अन्य दूसरे जिलों में शुक्रवार शाम को बारिश शुरू हो गई थी। लेकिन जम्मू में अभी इंद्रदेव मेहरबान नहीं हुए हैं। यहां अभी भी दिन का पारा चालीस डिग्री तक बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि आसमान से पानी बरसेगा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया।

दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। यहां दिन के साथ रात का पारा सामान्य से सात डिग्री ऊपर चलने जाने से तपिश में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि शुक्रवार को दिन का पारा कुछ गिरकर सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कठुआ के बनी इलाके में शुक्रवार तड़के चार बजे गुल हुई 33 केवी लाइन देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


आंधी तूफान के चलते कई जगह कंडक्टर स्नैप हो गए हैं।  बिलावर क्षेत्र में वीरवार रात हल्की बारिश हुई। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटों में श्रीनगर में 7.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश हिस्सों में बारिश से पारे में गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें