फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने दिए लेह ट्रांसमिशन लाइन के काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

Fri, 21 Apr 2017 03:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने प्रतिष्ठित लेह ट्रांसमिशन लाइन को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। यह इस क्षेत्र में बिजली के संचरण और वितरण में सुधार के एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री त्सेरिंग दोरजे, मुख्य कार्यकारी काउंसिलर एलएएचडीसी, डॉ सोनम दावा के नेतृत्व में लेह के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहे थे, जिन्होंने लेह क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लद्दाख क्षेत्र के पहाड़ी जिलों में ऊर्जा ढांचा मजबूत करने को कई उपाय कर रही है, ताकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपेक्षित बिजली मिले।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल के क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर ठीक से नजर रखी जानी चाहिए और इसे तैयार करने तथा निष्पादन में इन क्षेत्रों के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी शामिल करना चाहिए। आयुक्त/ सचिव विद्युत विकास विभाग धीरज गुप्ता, उपायुक्त लेह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें