फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर करवट ले सकता है मौसम

Sat, 28 Mar 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च के पहले पखवाड़े में झमाझम बारिश के बाद साफ हुआ मौसम फिर करवट ले सकता है। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप की वजह से तापमान में लगातान बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन, मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान दिया है। शनिवार को आसमान में बादल छाने के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है।

इसके अगले कुछ दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज हो सकती है। शुक्रवार को सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ा तो चिलचिलाती धूप ने गरमी के अहसास करवाया।
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय ठंडी बयार का दौर भी अब खत्म हो चला है। स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट युनिट के अनुसार अगले चौबीस घंटों में आसमान में बादलों की मौजूदगी रह सकती है जिससे तापमान पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें