फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 48 घंटों में रियासत में हो सकती है बारिश

Sun, 03 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में अगले 48 घंटों में मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार खराब मौसम का जम्मू और घाटी में ज्यादा असर रहेगा। छह जनवरी को मौसम में सुधार आएगा।
विज्ञापन


कई दिनों से साफ चल रहे मौसम से दोनों खित्तों के सभी स्थानों पर पारा सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। कारगिल में न्यूनतम पारा माइनस 15.0 डिग्री, लेह में माइनस 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री अधिक 20.4 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा चार डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 4-5 जनवरी को जम्मू और कश्मीर संभाग के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। लेह में इसका असर कम रहेगा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में भी पांच डिग्री अधिक दिन का पारा 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में भी पारा तीन डिग्री उछलकर 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री अधिक 20.4 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा चार डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें