फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, आईएसआई एजेंट के परिवार ने दिया चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
जासूसी के आरोप में फंसे मंजाकोट तहसील के कलाल गांव निवासी बीएसएफ हवलदार अब्दुल रशीद और राजोरी के हायर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी असिस्टेंट कफायतउल्ला के परिवार वालों ने उनके कृत्य को शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन


दोनों पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है। हालांकि परिवार ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने भी इस मामले में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। 

सोमवार को बीएसएफ के हवलदार अब्दुल रशीद के पिता फजल हुसैन ने बताया कि वह कब से और किन हालात में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया, इस बात की परिवार के पास कोई जानकारी नहीं थी। वहीं, कफायतुल्ला की पत्नी मसरत बेगम ने भी इस मामले के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

स्कूल का नाम भी कर दिया खराब

मसरत ने बताया कि उसके पति कफायतुल्ला वर्ष 2013 में अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गए थे, लेकिन वहां आईएसआई के संपर्क में आने और घर लौटने के बाद देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में न तो उसे न ही परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी है।

हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल नरेश शर्मा ने कहा कि स्कूल में तैनात लैब असिस्टेंट का राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होना शर्मनाक मामला है। इससे स्कूल का नाम बदनाम हुआ है, लेकिन स्कूल के पास इस बात की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें