किश्तवाड़ जिले में पानी का टैंकर गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर पत्थरनकी इलाके में कीरू पावर प्रोजेक्ट में लगा पानी का टैंकर खाई में जा गिरा। इससे इसमें सवार चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि वाहन चालक के टैंकर पर नियंत्रण खो देने से वह खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने तुंरत बचाव अभियान चलाया। इस बीच तीनों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतकों की पहचान तारिक हुसैन, अर्सलान और जानू ने तौर पर हुई है। तीनों अफानी पाडर निवासी हैं।