फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार घंटे के बिजली कट से पानी आपूर्ति बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पेयजल आपूर्ति पर पड़ सकता है और असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में मंगलवार को चार घंटे बिजली कटौती हुई। इससे बुधवार को पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। क्योंकि, बिजली कट सुबह, दोपहर और शाम को निर्धारित समय में लगे। बिजली कट के कारण वाटर लिफ्टिंग स्टेशनों में मोटरें बंद हो गईं। वहीं, बिजली बहाल होने के दो घंटे बाद पानी लिफ्ट होना शुरू हुआ।
चार या पांच घंटे के अंतराल में दोबारा कट लगने से मोटर चलने और बंद होने में काफी समय लगा। जलशक्ति विभाग के अनुसार 10 घंटे तक मोटरें बंद रहीं। पहले 24 घंटे में से 18 घंटे मोटरें चलती थीं, तो 54 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती थी। अब 24 घंटे में से 14 घंटे मोटरें चलने पर कुल 54 एमजीडी में से 38 से 40 एमजीडी पानी की ही आपूर्ति हो पाई। वहीं, दस घंटे तक मोटरें बंद रहने से कुल 14 से 16 एमजीडी पानी की आपूर्ति कम हुई।
विज्ञापन

पहले सवा घंटा पानी की आपूर्ति होती थी। वहीं अब 25 से 30 मिनट तक पानी की आपूर्ति हो रही। वाटर लिफ्टिंग स्टेशनों से ही पानी की आपूर्ति ओवरहेड टैंकों तक होती है। ओवरहेड टैंकों की मोटरें भी बिजली कट लगने के कारण बंद पड़ जा रही हैं। इस कारण भी आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है। जलशक्ति विभाग के अनुसार बिजली कटों से परेशानी आ रही है। तापमान सामान्य होने के बाद ही आपूर्ति सुचारु रूप से दी जा सकेगी।
विज्ञापन


-
यहां इतने मिनट मिला पानी
ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर के सेक्टर पांच और सात, नरवाल, बागे बाहु इलाकों में पानी की आपूर्ति 20 से 25 मिनट तक हुई है। इसके अलावा वेयरहाउस में शाम को आपूर्ति बाधित रही है। अधिकांश जगहों पर नल सूखे ही रहे। बस स्टैंड, तालाब तिल्लो, कनाल रोड, शक्ति नगर, राजपुरा चुंगी सहित अन्य इलाकों में 30 मिनट पानी की आपूर्ति हुई। इस कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई। जानीपुर, रिहाड़ी, पुराना शहर में भी पेयजल किल्लत बना रहा। यहां 40 मिनट तक आपूर्ति हो पाई।



कोट
बिजली कट के कारण पेयजल किल्लत पेश आ रही है। समाधान किया जा रहा है। जहां पर दिक्कत आ रही है, वहां टैंकर सुविधा भी दी जा रही है।
- संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें